मुजफ्फरपुर : 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में कांटी के शेरना गांव में 14 जनवरी से शुरू हो रहे श्री रामकथा महोत्सव की भव्य तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। शेरना गांव में 14 से 22 जनवरी तक श्री रामकथा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया हैं। जिसकी तैयारी पिछले एक महीने से किया जा रहा हैं। आयोजन स्थल से लेकर कांटी-मड़वन पथ को भगवा पताका से सजा दिया गया हैं। टेंट पंडाल की खूबसूरती के साथ मुख्य द्वार पर बनाया गया गेट की भव्यता आकर्षण बना हुआ हैं। आयोजन स्थल पर यज्ञ मंडप की रंग रोगन की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। इस स्थल के एक किलोमीटर के दायरे मे भव्य मेला का आयोजन भी किया गया हैं।

जहा मनोरंजन की सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मेला में मौत का कुआ, ब्रेक डांस झुला, छोटे बच्चों के लिए खेलने के लिए कई अन्य सुविधाए मीना बाजार सहित कई तरह तरह की आकर्षक झुला एवं अन्य सामग्री उपलब्ध हैं। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित शंभू नाथ चौबे ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन… हर सनातनी की वर्षों पुरानी यह अभिलाषा 22 जनवरी को पूरी होने जा रही है। मीना बाजार में दुकाने सजने लगी हैं, जरूरतों की सभी उपयोगी सामना के अलावा बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार की खिलौने एवं अन्य सामना यहां उपलब्ध मिलेगा। खाने पीने के लिए भी कई प्रकार की दुकाने लगाई गई हैं। आयोजन स्थल पर बनाए गए पंडाल में श्रद्धालुओ के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करने का पूरा ख्याल रखा गया हैं। हर तरफ श्री राम नाम का झंडा और भागवा झंडे से आयोजन स्थल पटा दिख रहा हैं। शुक्रवार को तैयारियों के निरीक्षण करने के लिए यज्ञ स्थल पर जुटे आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित शंभू नाथ चौबे, कार्यकारी अध्यक्ष सह मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर सहित अन्य रामभक्तों ने तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर लगभग सारी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। आयोजन शुरू होने में एक दिन का समय बचा है रविवार से रामकथा प्रारम्भ हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी के प्रथम दिवस सुबह 8 बजे गाजे बाजे के साथ भव्य कलस यात्रा निकलेगी। जिसके बाद आमंत्रित अतिथियों द्वारा राम कथा महोत्सव का विधिवत दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया जाएगा। यज्ञ मंडप में 9 दिनों अनवरत हवन किया जाएगा। प्रत्येक दिन 2 बजे से संध्या 5 बजे तक रामकथा का आयोजन किया गया हैं। जिसमें मनीष माधव जी महाराज द्वारा रामकथा का रसपान श्रद्धालुओ को कराया जाएगा। संध्या 7 बजे रात्री 11 बजे तक राधा कृष्ण रासलीला का आयोजन किया गया हैं। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सेवा दल के कार्यकर्ताओं के अलावा पुलिस फोर्स भी तैनात रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि बिहार के इकलौते कारसेवक संजय जी के शहादत के याद में और अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में शेरना में श्री रामकथा महोत्सव की भव्य आयोजन किया गया हैं। यह आयोजन एतिहासिक होगा, इस आयोजन में सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगों का आपार सहयोग मिल रहा हैं।

हिन्दुओ की आस्था और श्रद्धा प्रभु राम के प्रति अटूट हैं, उनके आशीर्वाद और तमाम लोगों के सहयोग से यह आयोजन भव्य और सफ़ल होगा। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित शंभू नाथ चौबे ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन… हर सनातनी की वर्षों पुरानी यह अभिलाषा 22 जनवरी को पूरी होने जा रही है, जिसको लेकर सिर्फ अयोध्या ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उत्साह का माहौल है। हर कोई इस अविस्मरणीय पल का साक्षी बनने को उत्सुक दिखाई दे रहा है। वहीं मुखिया शशि ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण में कांटी के धरती का लाल संजय जी ने अपनी प्राण की आहुति दिया था। उनका सपना पूरा होता देख हम सभी गौरवांवित हैं, उन्होंने कांटी का नाम अमर किया हैं, उनके याद में हो रही यह आयोजन कांटी वासियों के लिए गर्व की बात हैं। इस आयोजन की चर्चा पूरे बिहार में हो रहा हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस आयोजन में अधिक से अधिक भागीदारी कर राम के नाम की गुणगान करें कथा का रसपान करे। इस मौके पर सहदेव राम, विजय कुमार, कुंदन कुमार, विवेक झा, सिट्टु ठाकुर, प्रकाश कुमार, शिवेंद्र कुमार सहित दर्जनों रामभक्त मौजूद रहे।