मुजफ्फरपुर के मुक्तिधाम में तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ हुआ शुरू

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम सर्व देव अयोध्या राम मंदिर तुलसी धाम सीढ़ीघाट पर तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। जहां भक्तों द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में 301 कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सीढ़ी घाट, रानीसती मंदिर चौक, माता अनपूर्णा मंदिर चौक, सरैयागंज टावर, कंपनी बाग कर्बला होते हुए सिकंदरपुर तुलसी धाम अपने गंतव्य तक पहुंची।

जिसके बाद  प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ प्रारंभ किया गया। संध्या में हनुमान आराधना और रात्रि में महा आरती का आयोजन किया गया। यह यज्ञ 16,से लेकर 18 को महा भंडारण के साथ संपन्न होगा।

इस कार्यक्रम में प्रधान पुजारी आचार्य विष्णु कुमार शर्मा , मंदिर संस्थापकों में  डॉ रमेश कुमार केजरीवाल,अजीत अग्रवाल, डॉ.अरुण शाह ,पूर्व वार्ड पार्षद भोला चौधरी,समाज सेवी सुमित कुमार,अशोक कुमार,दीपू कुमार , संजय रजक,रवि कुमार,मीनाक्षी चौधरी, समेत सैकड़ों रामभक्त शामिल हुए।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading