मुजफ्फरपुर: अयोध्या में राम लाला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पहले शहर में धार्मिक स्थलों की सफाई के लिए अभियान की शुरुआत की गई है। जिसे लेकर नगर विकास विभाग से मिले विशेष दिशा-निर्देश के तहत मंदिर, मस्जिद व अन्य सभी धार्मिक स्थलों पर 14 से 22 जनवरी तक सफाई आदि की विशेष व्यवस्था किये जा रहें हैं।

जिसमें विभिन्न संगठनों द्वारा और जन सहयोग से अन्य मंदिरों व उससे जुड़े आसपास के रास्तों को भी साफ किया जाएगा। इस कार्य को पूरा करने में नगर निगम की टीम भी मदद करेगी। सफाई कार्य में शहर के प्रबुद्ध लोग, वरिष्ठ नागरिक,जन प्रतिनिधि व अन्य शामिल होंगे। विभागीय निर्देश के तहत सभी मंदिर,मस्जिद के अलावा तीर्थ स्थलों से जुड़ी संबंधित कमेटियों के साथ बैठक करके सफाई के इंतजाम किए गए हैं।