बिहार: साहूपोखर पूजा समिति की ओर से गुरूवार को पांच दिवसीय रामोत्सव की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई। जिसमे संगठन के सदस्यो ने राम दरबार,माता दुर्गा, श्री गणेश,महादेव दरबार, सुर्य दरबार और मंदिर प्रांगण की सफाई की।

मुख्य संरक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय रामोत्सव की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई है। इसके साथ ही शुक्रवार को शाम मे राम-भजन और आरती होगी। 20 जनवरी को दीपोत्सव और राम पटाका राम ध्वज लगायें जायेंगे। 21 जनवरी को छोटी दीपावली और श्रीराम चित्र वितरण हर घर राम अभियान के तहत पांच सौ से ज्यादा श्रीराम स्वरूप घर-घर पहुंचाए जाएंगे।

वहीं महावीर मंदिर न्यास समिति पटना की ओर से 21 जनवरी को श्रीराम धुन और 22 जनवरी को राम ज्योति दीप और हजारो दीप जलाकर दीवाली मनायी जायेगी और 22 जनवरी को संध्या मे महाप्रसाद वितरण किया जायेगा। इस दौरान अध्यक्ष मनीष कुमार सोनी,संरक्षक श्रीरंजन साहू,आचार्य अजय झा,पंडित राजेंद्र झा,आकाश चौधरी,धीरज सिन्हा,पंडित राकेश तिवारी,मंदिर के पुजारी कौशिक शरण,उमाशंकर मिश्रा आदि मौजूद रहें।

