पटना गांधी मैदान में राज्यपाल ने किया झंडोत्तोलन, कहा-राज्य में हर क्षेत्र में हो रहा विकास

गणतंत्र दिवस के राजकीय समारोह में शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं की चर्चा कर बिहार में हो रहे सकारात्मक बदलाव की चर्चा की।

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन समेत हर क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। राज्यपाल ने इससे पूर्व मार्च पास्ट की सलामी ली। सेना में कार्यरत कई अधिकारियों को अलग- अलग पदकों से सम्मानित किया।

इसके बाद 14 झांकियों का प्रदर्शन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी,विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर समेत अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर फहराया झंडामु ख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर झंडा फहराया है। उन्होंने लोगों के बीच मिठाइयां बांटी है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.