राज्य के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम में हो रहे बदलाव के मद्देनजर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले चार दिनों के लिए राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राज्य के पश्चिमी एवं मध्य भाग में 26 जनवरी को घना कोहरा जारी रहेगा।

27 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम
वहीं 27 जनवरी को राज्य के उत्तरी एवं दक्षिणी भाग में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं राज्य के कुछ भागों में शीत दिवस होने की संभावना है। 28 जनवरी को पूर्वी बिहार एवं मध्य भाग में शीत दिवस जारी रहने की उम्मीद है। साथ ही राज्य के पश्चिमी एवं मध्य भाग के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रह सकता है।
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 29 जनवरी को राज्य के मध्य भाग में शीत दिवस होने की संभावना है। वहीं राज्य के पश्चिमी हिस्से एवं मध्य भाग में घना कोहरा छाए रहने के आसार है।

घना कोहरे में घर से बाहर न निकले बुजुर्ग
पीएमसीएच के वरिष्ठ हार्ट रोग विशेषज्ञ डा.अशोक कुमार का कहना है कि वर्तमान में बीपी के मरीजों को काफी सावधान रहने की जरूरत है, खासकर बुजुर्गों को। बुजुर्ग घना कोहरे में घर से बाहर न निकले तो अच्छा है। डाक्टरों की सलाह है कि वातावरण में धूप निकलने के बाद ही उन्हें घर से बाहर निकलना चाहिए।