बिहार में राजनीतिक संकट के बीच दिल्ली पहुंचे चिराग पासवान, सीएम नीतीश को लेकर हो सकती है चर्चा

बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और जमुई सांसद चिराग पासवान को भी दिल्ली बुलाया है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराने के बाद चिराग पासवान दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि चिराग पासवान रविवार शाम साढ़े पांच बजे एनडीए की बैठक में शामिल होंगे। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और देश के गृह मंत्री अमित शाह से अहम बातचीत करेंगे।

सीएम नीतीश कुमार और चिराग के बीच तल्ख रिश्ता है

दरअसल, सीएम नीतीश कुमार और चिराग के बीच तल्ख रिश्ता है, जिसके कारण यह बातचीत अहम है। 2020 के विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान और उनकी पार्टी पर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी को चुनाव में नुकसान पहुंचाने के आरोप लगे थे। कहा गया था कि चिराग के कारण ही जदयू को महज 45 सीट मिल पाई थी। इसके बाद से चिराग और सीएम नीतीश कुमार के रिश्ते तल्ख होते गए। इतना ही नहीं चिराग पासवान भी लगातार सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर रहे हैं।

इससे पहले चिराग पासवान ने अपने आवास पर लोजपा (रामविलास) के नेताओं के साथ बैठक की। चिराग ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। इधर, बिहार भाजपा के शीर्ष नेता पहले से ही दिल्ली में हैं। गुरुवार रात बिहार के बड़े नेताओं के साथ गृह मंत्री अमित शाह की बैठक हुई। यह मीटिंग करीब डेढ़ घंटे की बैठक हुई। इस बैठक में विनोद तावड़े भी मौजूद थे। हालांकि, बैठक से निकलने के बाद भाजपा के शीर्ष नेताओं ने कहा कि यह सामान्य बैठक थी। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक हुई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading