ब्रेकिंग न्यूज: बिहार में भाजपा और जदयू के बीच डील हुई पक्की, जानें पूरा मामला

पटना. पटना में सियासी हलचल के बीच सूत्रों के मुताबिक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि भाजपा और जदयू के बीच डील तय है और जेडीयू – बीजेपी के साथ आने पर भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे. बताया जा रहा है कि भाजपा से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की बात हो रही है. बीजेपी से दो उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं. इस बीच बिहार में सियासी हलचल के बीच बहुत बड़ी खबर आ रही है. जदयू ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. इसके साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में झंडोत्तोलन करने वाले प्रभारी मंत्रियों को भी आज ही पटना लौटने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही कई विधायकों को भी पटना आने का निर्देश दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, आगामी 28 जनवरी को आयोजित होने वाली महाराणा प्रताप रैली भी रद्द कर दी गई है. बता दें कि इस रैली का आयोजन पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में होना था और इसमें सीएम नीतीश कुमार को भी शामिल होना था.

इस बीच खबर है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव साथ कराए जाने की संभावना पर बिहार बीजेपी के नेताओं ने समर्थन में अपनी राय नहीं दी है. सूत्र बताते हैं कि लोकसभा के साथ बिहार में विधान सभा के चुनाव नहीं होंगे.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading