मुजफ्फरपुर: 75 वें गणतंत्र दिवस के जश्न में डूबा शहर, शान से लहराया तिरंगा

मुजफ्फरपुर: देश भर में आज 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुजफ्फरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से गणतंत्र दिवस को मनाया गया।

इस शुभ दिन को लेकर लोगों मे काफी उत्साह रहा। सरकारी कार्यालय सहित सभी सरकारी, गैर सरकारी जगहों पर शान से लहराया तिरंगा। वहीं शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने अपने रंगारंग कार्यक्रमों से अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शहर में आज कई अलग अलग दलों द्वारा अनेकों झाकियां निकाली जा रही है। जिले में ध्वजारोहण के साथ ही तमाम सांकृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

साथ ही मुज़फ्फरपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम में आयोजित हुआ। जहां सूबे के प्रभारी मंत्री जितेंद्र राय ने ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर तिरहुत के प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा,जिलाधिकारी प्रणव कुमार और एसएसपी राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading