बिहार में चल रही बड़ी और अहम सियासी हलचल के बीच कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. भूपेश बघेल को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सीनियर कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. साथ ही बिहार में चल रही सियासी गतिविधियों पर भी नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है.

भूपेश बघेल आज शाम 5.55 को दिल्ली रवाना होंगे. संभावना है कि कल यानी रविवार को वे बिहार जा सकते हैं. बिहार में गठबंधन के नेताओं साथ बैठक कर सकते हैं.

