पटना: जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में तेजस्वी यादव से ईडी की पूछताछ जारी है. वहीं जब तेजस्वी यादव राबड़ी आवास से निकलकर ईडी कार्यालय गए तब बड़ी संख्या में समर्थक भी राबड़ी आवास के बाहर पहले से मौजूद थे. तेजस्वी यादव जब बाहर निकले तो समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की. तेजस्वी यादव जिंदाबाद लालू यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए समर्थकों ने तेजस्वी को ईडी कार्यालय के लिए विदा किया.

