पटना. बिहार में एनडीए की सरकार बनते ही सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से लालू परिवार पर हमलावर हो गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 से पहले बिहार की हालत क्या थी, कोई निकलता नहीं था, घरों से सड़कों की हालत क्या थी, कहीं कोई पुल पुलिया नहीं बनता था. वहीं नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि अभी वह बच्चा हैं हम ही आए थे उसको क्या पता है. कोई बच्चा कुछ भी बोल देता है उससे क्या होगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि टीचर भर्ती को लेकर जो क्रेडिट लिया जा रहा है. बिल्कुल गलत है वह मेरा विजिन था. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि बिहार के विकास के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं और इसी विकास को आप लोग दिखाइए. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी उसे बयान पर भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि जातिगत गणना हमारे कहने पर नीतीश कुमार ने कराई थी.

इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल गलत बात है वह क्रेडिट ले रहा है हमने जातिगत गणना कराया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इंडिया एलाइंस पर बड़ा हमला मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने छोड़ दिया कोई कुछ काम नहीं कर रहा था यह भी तय नहीं कर रहा था की कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है अब वह लोग जाने. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हमने दूसरा नाम बोला था लेकिन इन लोगों ने इंडिया अनाउंस नाम रख लिया. अब हालत तो देख ही रहे आप क्या हो रहा इंडिया गठबंधन का.