सहरसा: ड्रीम टू डेस्टिनेशन के तहत कैरियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेमिनार का आयोजन

सहरसा : विश्व भर में बिहार मूल के समान विचारधारा वाले बुद्धिजीवियों को एक मंच पर लाकर बिहार के समग्र विकास के लिए ठोस प्रयास करने वाले एक गैर- लाभकारी संगठन IEA Bihar और ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल, सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के द्वारा प्रोजेक्ट ड्रीम टू डेसिटिनेशन के तत्वावधान में बुधवार को सहरसा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कैंपस में कैरियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेमिनार में आईटी, बैंकिंग, कोर इंजीनियरिंग ,कम्युनिकेशन स्किल्स और डिफेंस आदि विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञो नृपेंद्र कुमार (IITan), अलख सिन्हा, डिप्टी डायरेक्टर, बिहार इंडस्ट्रीज डिपार्मेंट (Retd), श्री निखिल कुमार द्वारा मार्गदर्शन किया गया। सेशन में अमेरिका से डॉ सुजीत कुमार, वैज्ञानिक, नेहा शर्मा झा, शिक्षाविद्द एवं लेफ्टिनेंट कर्नल आशीष दुबे, IEA Bihar के संस्थापक ऑनलाइन जुड़कर बच्चों को गाइड किया l सेशन में शामिल होने वाले छात्रों ने अपने सवालों के जवाब प्राप्त किए और उन्हें नए दृष्टिकोण प्राप्त करने का अवसर मिला। निशुल्क कैरियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस शिविर का उद्घाटन प्राचार्य, प्रो. आर सी प्रसाद, श्री नृपेंद्र कुमार (IITan), अलख सिन्हा, डिप्टी डायरेक्टर, बिहार इंडस्ट्रीज डिपार्मेंट(Retd), निखिल कुमार,ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी राहुल कुमार हिंदुस्तानी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।


इस अवसर पर प्राचार्य, प्रो. आर सी प्रसाद ने कहा कि IEA Bihar द्वारा किए गए योगदान के लिए हम आभारी हैं और आशा है कि ऐसे प्रयासों से हमारे युवाओं का करियर मार्गदर्शन में सहारा मिलेगाl इंजीनियरिंग कॉलेज के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री राहुल कुमार हिंदुस्तानी ने इस अवसर पर कहा कि बिहार के परिप्रेक्ष्य में ऐसे नि:शुल्क कैरियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस शिविरों का आयोजन आने वाले समय में निश्चित तौर पर एक फर्क ला सकता है। मैं IEA Bihar टीम को इस चुनौती पूर्ण क्षेत्र में उतरने के लिए बधाई देता हूं। IEA Bihar निसंदेह चुनौती से भरे इस क्षेत्र में एक बड़ी सकारात्मक भूमिका निभा रहा है l इस कार्यक्रम में IEA Bihar के जिला समन्वयक कुमार ज्योतिरादित्य,  मिथलेश कुमार, इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र एवं प्रोफ़ेसर आदि भी मौजूद थे। मंच संचालन फैजान रजा ने कीl IEA Bihar का उद्देश्य बिहार को समृद्ध और आत्मनिर्भर राज्य बनाना है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.