बिहार: थर्ड फेज टीचर बहाली के लिए कुल वैकेंसी की जानकारी आई सामने….

पटना. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शुक्रवार को बताया था कि तीसरे और चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. इस मामले में अद्यतन जानकारी सामने आई है और इसको लेकर शिक्षक बहाली को लेकर शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है. थर्ड फेज में शिक्षक बहाली के लिए विभाग को रिक्तियों का ब्योरा भी मिल चुका है. बताया जा रहा है कि आज वित्त विभाग के प्रशासी पदवर्ग समिति को रिक्तियां भेज दी जाएगी और उसके बाद कैबिनेट में वैकेंसी के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी. इस बीच यह भी जानकारी सामने आई है कि कितनी रिक्तियां थर्ड फेज के लिए निकाली जाएंगी.

Bihar Public Service Commission changed rules regarding security in exam |  BPSC 67th PT Exam: बिहार लोक सेवा आयोग ने एग्जाम में सुरक्षा को लेकर बदले  नियम, यहां जाने फुल डिटेल |

बताया जा रहा है कि जैसे ही बिहार कैबिनेट से वैकेंसी के प्रस्ताव को स्वीकृति दी जाएगी यह अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी जाएगी. इसके बाद बीपीएससी शिक्षकों के थर्ड फेज बहाली के लिए इसी महीने विज्ञापन भी जारी कर देगा. मिली जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण में लगभग 68 हजार पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा.

बता दें कि बिहार में शिक्षक बहाली फेज 3 और 4 की खबर की शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने पुष्टि की थी. उन्होंने किशनगंज में निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया था कि मार्च में तीसरे चरण और आगामी अगस्त माह में चौथे चरण की बहाली की प्रक्रिया होगी. उन्होंने जानकारी दी कि चौथे फेज की शिक्षक बहाली में भी लगभग 1 लाख सीटों के लिए विज्ञापन निकलेगा. बता दें कि सबसे पहले मार्च में परीक्षा की जानकारी न्यूज 18 ने दी थी.

बता दें कि बिहार में अब तक दो चरणों में निकाली गई शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. दोनों फेज के लिए चयनित हुए उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं. वहीं अब बिहार लोक सेवा आयोग तीसरे चरण की तैयारी में जुट गया है. इसको लेकर संभावना है कि जल्द ही नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा, जिसकी पुष्टि शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक ने भी कर दी थी.

कहा जा रहा है कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) इसी महीने नोटिफिकेशन जारी कर सकता है. इसमें करीब 68 से 70 हजार पदों पर नियुक्ति होने की उम्मीद की जा रही है. बिहार शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण का नोटिफिकेशन 15 फरवरी, 2024 तक रिलीज किया जा सकता है. वहीं, मार्च में परीक्षा आयोजित की जा सकती है. ऐसे में कहा जा रहा है कि नोटिफिकेशन के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

बताया जा रहाहै कि पहले की तरह की उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करना होगा और पुरानी प्रक्रिया ही अपनाई जा सकती है. हालांकि, यहां यह साफ कर दें कि बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से कोई भी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है, इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर भ्रमण करना होगा और अद्यतन जानकारी लेनी होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading