तेजी से चल रहा पटना मेट्रो का काम: जानिए कब दौड़ेगी पहली मेट्रो ट्रेन, आ गई फाइनल डेट

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो का काम काफी तेजी से चल रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि 2027 तक मेट्रो का काम पूरा हो जाएगा. पहले फेज में कुल 26 मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 13 अंडरग्राउंड और 13 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन होंगे. फेज-1 के तहत दो कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं. पहला कॉरिडोर दानापुर से खेमणिचक तक जाएगा, जिसकी लंबाई करीब 18 किलोमीटर होगी.

भारत में मेट्रो रेल प्रणाली - विकिपीडिया

वहीं दूसरा कॉरिडोर पटना जंक्शन से पाटलीपुत्र बस टर्मिनल तक का होगा. दूसरे कॉरिडोर के लंबाई 14 किलोमीटर होगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कॉरिडोर-1 में कुल 14 मेट्रो स्टेशन होंगे, जिसमें से 8 एलिवेटेड और 6 अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन होंगे. वहीं दूसरे कॉरिडोर में कुल 12 मेट्रो स्टेशन तैयार किए जाएंगे, जिसमें पांच एलिवेटेड और 6 अंडरग्राउंड होंगे.

डीएमआरसी के अधिकारियों के मुताबिक पहले कॉरिडोर-2 की शुरुआत होगी, जो कि 2027 के जनवरी महीने तक शुरू हो जाएगी. वर्तमान समय में अंडरग्राउंड टनल तैयार किये जा रहे हैं. करीब 1.2 किलोमीटर तक की खुदाई की जा चुकी है. मोईनूलहक स्टेडियम से पटना कॉलेज की तरफ यह खुदाई की जा रही है. टनल की खुदाई के लिए 4-टीबीएम मशीनों से की जा रही है.

बीते वर्ष नोएडा के लोगों को सुविधा मुहैया कराने और दिल्ली-नोएडा के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए नोएडा में नए मेट्रो रूट बनाने का फैसला किया गया था. जो कि बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-142 के बीच तैयार होगा. इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने मंजूरी दे दी थी. इस मेट्रो लाइन पर कुल 8 मेट्रो स्टेशन तैयार किए जाएंगे और पूरे मेट्रो रूट की अनुमानित लंबाई 11.56 किलोमीटर है. बीते साल नए मेट्रो रूट के डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने तैयार कर नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भी इस डीपीआर को मंजूरी दे दी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading