बिहार : पूर्णिया एवं मुजफ्फरपुर रविवार को राज्य के सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहे। पूर्णिया में 357 एवं मुजफ्फरपुर में 327 एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) रिकॉर्ड किया गया। दोनों शहरों में वायु प्रदूषण की मात्रा खतरनाक स्तर पर पाई गई। वहीं, किशनगंज में 256, समस्तीपुर में 249, भागलपुर में 238, हाजीपुर में 203 एवं पटना में 160 एक्यूआइ वायु प्रदूषण रिकॉर्ड किया गया।
बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डा. डीके शुक्ला का कहना है कि राज्य के वातावरण में वायु प्रदूषण की मात्रा में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। मध्य फरवरी के बाद ही राज्य के वातावरण में वायु प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद की जा सकती है।
