आरजेडी का जिस सीट पर रहा दबदबा, बीजेपी ने किया उसपर कब्जे का इशारा

बिहार और बिहारियों के दूरगामी हित की रक्षा व विकसित बिहार के निर्माण के लिए भाजपा (BJP) के केंद्रीय नेतृत्व ने जदयू के साथ बिहार में पुनः गठबंधन किया है। उक्त बातें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रुडी ने रविवार को शहर के चांप गांव स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहां कि सिवान लोकसभा सीट पर भाजपा का प्रत्याशी ही चुनाव लड़ेगा।

भाजपा के आधार क्षेत्र में राजद ने की सेंधमारी की तैयारी, एक दिन के अभियान  के बाद पार्टी का बड़ा दावा - Bihar Politics RJD prepares for burglary in BJP  base area

राजनीति में कभी कभी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए छोटे छोटे समझौते करने पड़ते हैं। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में बड़ी जीत हासिल करने वाले हैं। बिहार की सभी 40 लोक सभा सीट पर एनडीए के उम्मीदवार जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मजबूत करने वाले हैं। ज्ञात हो कि जदयू के साथ बिहार में पुनः गठबंधन के सिवान में पहली बार आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की पहली बैठक में उनके साथ संवाद करने के राजीव प्रताप रूड़ी रविवार को सिवान आए थे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय व संचालन महामंत्री राजेश श्रीवास्तव ने किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, दरौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, लोक सभा संयोजक प्रोफेसर अभिमन्यू सिंह, भाजपा के प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान ,लाल बाबू कुशवाहा, उमेश प्रधान, हरेंद्र सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। बता दें कि सिवान सीट पर एक समय में राजद का दबदबा रहा है। इस सीट से फिलहाल जदयू की कविता सिंह सासंद हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading