मुजफ्फरपुर में खुल गया है एक ऐसा चाय स्टॉल जो चाय बेचने के साथ-साथ गाना भी गाता है और लोगों का मनोरंजन भी करता है। शहर के मिठनपुरा स्थित एमडीडीएम कॉलेज सड़क किनारे स्टॉल है जिसका नाम है ‘चाय विद गिटार’। चाय एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसे भारतीय हर वक्त पीना पसंद करते हैं।

स्टॉल के संचालक सदाकत हुसैन ने बताया कि लोग यहाँ चाय पीते हुए रीलैक्स करते हैं। ऐसे में उन्हें मनपसंद गाना सुनाने को मिल जाए तो चाय का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। यह दुकान शहर में अपने नाम की वजह से चर्चा में बनी हुई है। दुकान पर लोग चाय की चुस्कियां के साथ संगीत का भी आनन्द उठा रहें हैं। मुजफ्फरपुर वासियों के लिए यहाँ विभिन्न प्रकार के चाय के फ्लेवर उपलब्ध है।

युवाओं ने चाय को काफी अच्छा रिस्पांस दिया है। काफी संख्या में लोग यहाँ चाय का स्वाद लेने पहुँच रहें हैं। जो भी ग्राहक यहां चाय तो पीते ही हैं, इसके साथ ही गपशप भी करते हैं। सदाकत एंड टीम के साथ साथ चाय के चुस्कियों का मजा ले रहें ग्राहक भी सुर से सुर मिलाते हैं।





