लाखों रुपए का वोट जाति के नाम पर मुफ्त में दीजिएगा तो नहीं मिटेगी गरीबी: प्रशांत किशोर

खगड़िया : राजनीतिक सलाहकार व जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर लगातार लोगों से संवाद कर रहे हैं. अपने पदयात्रा के दौरान वह लोगों को वोट की अहमियत बता रहे हैं. इसी कड़ी में उन्होंने खगड़िया में लोगों से कहा कि सिर्फ जाति के नाम पर वोट मत दीजिए. इस दौरान पीके ने लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिलाया.

Prashant Kishor slams Lalu Yadav and Nitish Kumar | नीतीश और लालू पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला - India TV Hindi

‘बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट दीजिए’

जनता को संबोधित करते हुए पीके ने कहा कि वोट की सही कीमत है आपके बच्चों की शिक्षा और रोजगार. इसलिए वोट अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के नाम पर दीजिए. रहीमपुर गांव में जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा लाखों रुपए का वोट जाति के नाम पर मुफ्त में दीजिएगा तो आपकी गरीबी नहीं मिटेगी, अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट दीजिए.

प्रशांत किशोर का हुआ जोरदार स्वागत

प्रशांत किशोर बीते 17 महीनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं. 2 अक्टूबर 2022 को प्रशांत किशोर ने पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से जन सुराज पदयात्रा की शुरुआत की थी. बेगूसराय से होते हुए खगड़िया जिले में प्रवेश किए. इस दौरान कई जगहों पर फूलों की माला, अंगवस्त्र पहनाकर लोगों ने उनका स्वागत किया. प्रशांत किशोर की पदयात्रा में बैंड, ढोल-नगाड़ों के साथ 10 से अधिक घोड़े भी दिखे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.