बिहार कैबिनेट की बैठक में सोमवार को 14 एजेंडा पर मुहर लगी है. बिहार के इंजीनियरिंग छात्रों को दस हजार रुपए का स्टाइपेंड मिलेगा. इंटर्नशिप पर यह राशि दी जायेगी. बीटेक के सातवें सेमेस्टर में इंटर्नशिप करने पर राशि मिलेगी. नीतीश कुमार की कैबिनेट में सोमवार को बिहार सरकार ने नई पॉलिसी लायी है.

वहीं बिहार कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय में ग्रुप डी के आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा. तीन लाख 46 हजार 777 आवेदन करता को लाभ मिलेगा. वहीं परीक्षा शुल्क माफी पर भी कैबिनेट की मुहर लग गयी है. बिहार कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया. दरअसल बिहार सरकार 2165 पंचायत भवन बनाएगी.

वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में 1083 और सामान्य क्षेत्र में 1082 भवन बनेंगे. कुल 6 हजार करोड़ 10 लाख 38 हजार 707 करोड़ रुपए खर्च होंगे. वहीं NIT पटना में इनक्यूबेशन सेंटर भवन बनेगा. B प्लस G प्लस 4 स्टोरी बिल्डिंग बनेगा. कुल 47.76 करोड़ रुपए खर्च से यह इमारत बनेगा. वित्तीय वर्ष 2024 25 में स्वीकृत दी गई है. पशु पालक को वेटनरी डॉक्टर उनके घर तक पहुंच कर जानवर को स्वास्थ्य देखेंगे. सात निश्चय पार्ट 2 के तहत बेहतर पशु स्वास्थ्य प्रबंधन पर कुल 64 करोड़ रुपए 50 लाख रुपए खर्च होगी.