बिहार: लड़की के ठुमकों ने उड़ाई पुलिसवालों की नींद, जानें पूरा मामला….

छपरा. बिहार के छपरा में युवाओं पर रील्स के प्रति दीवानगी देखी जा रही है और ऐसे कई रील्स वायरल हो रहे हैं जो लोगों को हैरत में डाल दे रहे हैं. ऐसा ही एक और रील वायरल हुआ है जो कि चर्चा में है और यह विवाद का कारण भी बन गया है. दरअसल, रील्स के लिए ठुमके लगाती लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो एक थाना परिसर में शूट करवा रही है. हालांकि, जब इस वीडियो की पड़ताल की गई तो सबके होश उड़ गए क्योंकि यह लोगों की सोच के परे निकला.

दरअसल, छपरा के कोपा थाना में जहां एक लड़की थाना परिसर में ही डांस का रील बना रही है. रील वायरल होते ही पुलिसकर्मियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. इस बीच छपरा के कोपा थाने में रील बनाने का वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग हरकत में आया. इस मामले की जांच शुरू कर दी गई. लोग तरह-तरह के सवाल पुलिसकर्मियों पर खड़े करने लगे.

हालांकि, जांच में यह वीडियो किन्नर लाली रावत का निकला है जो दिल्ली की रहने वाली बताई जाती है. दरअसल, हाल ही में एक घटना के दौरान वह दिल्ली से कोपा थाना आई थी जहां प्रेम विवाह के मामले को लेकर किन्नरों ने काफी हंगामा किया था और तीन दिन तक थाने का इर्द-गिर्द जमे रहे थे. इसी दौरान उसने अहले सुबह पुलिसकर्मियों से छिप कर यह वीडियो बनाया था जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बहरहाल, वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मच गया था. और कई सवाल भी खड़े हो रहे थे. इस मामले की खबर जब जिले के एसपी एसपी गौरव मंगला तक पहुंची तो उन्होंने जांच की बात कही है. उन्होंने कहा कि इसकी सच्चाई जानकर उचित कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.