मुजफ्फरपुर : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा। सभी पूजा समितियों तथा शैक्षणिक संस्थानो में प्रतिमा स्थापित कर विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। इस दौरान शहर के विभिन्न संस्थानों जैसे डांस का जलवा, डांस एंड फिटनेस पॉइंट में भी माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई।
जहां डांस का जलवा के डायरेक्टर राजेश शर्मा ने बताया कि पिछले 16 बर्षो से लगातार इस बर्ष व माँ सरस्वती की पूजा अर्चना की जा रही है और आगे भी किया जाता रहेगा । इस दौरान डायरेक्टर राजेश शर्मा, विवेक शर्मा, देविका रानी, संतोष सागर, मिथलेश, वीर, चीनी, इशू, काजल, अजय, नूतन, मधुमाला, डॉली शामिल हुए।
