मुजफ्फरपुर: कैरियर मेकर कोचिंग संस्थान में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा,

मुजफ्फरपुर : हल्की बारिश के साथ शहर में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा। बसंत पंचमी के इस मौके पर पूरा जिला भक्ति भाव में लीं रहा। इसी क्रम में  कैरियर मेकर कोचिंग संस्थान में भी सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। माता की वंदना के साथ साथ कैरियर मेकर कोचिंग द्वारा विभिन्न कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई कर नौकरी प्राप्त करने वाले 46 छात्रों को सम्मानित किया गया।

जहां पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, डॉक्टर अशोक शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र प्र सिंह, ब्रम्हर्षि विकास संगठन महासचिव सुनील कुमार, समाजसेवी अमर बाबू, डबलू चौधरी, मिथिलेश्वर प्र शर्मा सहित दर्जनों प्रमुख और प्रबुद्ध द्वारा संयुक्त रूप से सभी सफल विद्यार्थियों को भगवान राम के चित्र देकर सम्मानित किया गया ।


वहीं कैरियर मेकर के संस्थापक उपेंद्र कुमार ने कहा कि यहां  पिछले 25 वर्षों से मां सरस्वती की पूजा की जा रही है। इस पूजा पंडाल की खासियत यह है कि प्रत्येक वर्ष चयनित होने वाले जो सबसे सफल विद्यार्थी हैं उन्हें पूजा पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त होता है। इस वर्ष पूजा पर बैठने वाले बीपीएससी में 131वां  रैंक प्राप्त कर परचम लहराने वाले के राजस्व अधिकारी रोहन रंजन हैं।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading