बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम का मिजाज, येलो अलर्ट जारी….

बिहार : पिछले दो दिनों से राज्य में चक्रवात का प्रभाव अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है। गुरुवार को दोपहर बाद प्रदेश के मौसम में काफी सुधार दिखाई दिया। राजधानी में धूप निकली तो लोगों को ठंड से राहत मिली।

weather update fog havoc in bihar cold will increase from 17 december 2020  know condition of your city - Weather Update: बिहार में कोहरे का कहर जारी,  17 से बढ़ेगी ठंड, जानें

चक्रवात के असर के कारण पिछले दो दिनों से हो रही थी बारिश

पिछले दो दिनों से राज्य में चक्रवात के कारण वर्षा हो रही थी। इससे वातावरण में ठंड काफी बढ़ गया था। गुरुवार की सुबह में राजधानी समेत पूरे प्रदेश में बादल छाए रहे, परंतु दिन चढ़ने के साथ मौसम में सुधार हुआ। पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहना है कि अरब सागर से उठे चक्रवात का असर बिहार पर भी व्यापक रूप से देखा गया। चक्रवात के कारण सबसे ज्यादा वर्षा राज्य के पश्चिमी भाग में हुई। औरंगाबाद, डिहरी, गया सहित कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

अगले दो दिन मौसम के बिगड़ने के आसार

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले दो दिनों तक राज्य के विभिन्न इलाके में घना कोहरा छा सकता है। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया। साथ ही तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।  खासकर सुबह-शाम ठंड का ज्यादा प्रभाव रहेगा। इस समय सिर को खुला नहीं रखें। गुरुवार को मधुबनी राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 29.3 रिकार्ड किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान गोपालगंज का 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 25.9 एवं न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading