नीतीश पर लगातार ह’मलावर तेजस्वी, नीतीश के सामने रख दी ये तीन मांग….

बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद विपक्ष की भूमिका में आई आरजेडी पूरी तरह से एक्टिव दिख रही है। आरजेडी के सभी नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के दिशानिर्देश पर कदम से कदम मिलाकर काम कर रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में आते ही तेजस्वी पूरी तरह से नीतीश सरकार को हिलाने के मूड में आ गए हैं।

Tejashwi Yadav said - Nitish Kumar has ruined two generations of youth of  Bihar, if you ask, you will become red with anger | तेजस्वी यादव बोले-  नीतीश कुमार ने बिहार के

तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के समक्ष रखी 3 मांग

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के सामने तीन मांग रखते हुए उसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार से एक्शन लेने के लिए कहा है। तेजस्वी ने लिखा कि महागठबंधन सरकार के द्वारा शिक्षकों की बहाली के साथ साथ शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग जल्द से जल्द पूरी हो। इसके अलावा तेजस्वी ने स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों एक लाख 35 हजार को जल्द से जल्द करने की मांग उठाई। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गृह विभाग सहित अन्य विभागों के रिक्त पदों को भरने का महागठबंधन सरकार का जो संकल्प लिया था, उसे पूरा किया जाए।

तेजस्वी यादव ने बताए 17 बनाम 17 का फॉर्मूला

तेजस्वी यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनावी रणनीति बताते हुए कहा कि हम पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का समान रूप से इज्जत करते है और जो बेहतर काम करते हैं उनके प्रति मेरा ध्यान रहता है। सभी कार्यकर्ताओं को आमलोगों के बीच जाकर तेजस्वी सरकार की उपलब्धियों को बताना है कि 17 महीने में महागठबंधन सरकार ने जो कार्य किए हैं वह 17 सालों में NDA सरकार ने नहीं किए । 2020 के चुनाव में जो हमने संकल्प लिया था और जनता से जो वादे किये थे उस दिशा में हमने उपमुख्यमंत्री बनने के बाद महागठबंधन सरकार के द्वारा पांच लाख लोगों को नौकरी और रोजगार देकर यह साबित कर दिया की “जो हम कहते हैं उसे पूरा करते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading