सासाराम की जनसभा में एक मंच पर होंगे राहुल-तेजस्वी, सीट शेयरिंग पर भी होगी बात

पटना. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर सासाराम में रोड शो करेंगे. इसके बाद बाद में चेनारी के टेकारी में एक सभा को भी संबोधित करेंगे. इसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे. बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव सासाराम के मोहनियां में होने वाले जनसभा में राहुल के साथ मंच पर रहेंगे. जानकारी के अनुसार वह लगभग 5 घंटे तक राहुल गांधी के साथ ही रहेंगे.

तेजस्वी ने राहुल को बताया PM मैटेरियल, कहा- देश को जो चाहिए, उनमें है वो सब  – News18 हिंदी

बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के क्रम में बिहार में अपने दूसरे चरण की यात्रा कर रहे हैं. राहुल गांधी गुरुवार को औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित किया था और आज सासाराम और कैमूर होते हुए वह उत्तर प्रदेश के चंदौली होते हुए आगे निकल जाएंगे. इस बीच राहुल और तेजस्वी की मुलाकात को लेकर बिहार में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.

सीट शेयरिंग पर भी हो सकती है बात

मिली जानकारी के अनुसार राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राहुल गांधी से बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर भी बात कर सकते हैं. पंजाब और हरियाणा बॉर्डर पर किसान आंदोलन के बीच राहुल गांधी की न्याय यात्रा को लेकर बिहार के आमजनों में कौतुहल है.

फाइनेंशियल सर्वे कराने की घोषणा

बता दें कि इससे पहले बिहार के औरंगाबाद में जनसभा में राहुल गांधी ने कहा था कि जातीय जनगणना एक्स-रे है. इससे पता चल जाएगा कि ओबीसी कितने, आदिवासी कितने और दलित कितने. यहां राहुल ने बड़ा ऐलान भी किया था कि वह सत्ता में आंगे तो फाइनेंशियल सर्वे कराएंगे. बताएंगे कि किसके हाथ में कितना धन है? पिछड़ों के पास कितना है? एक फीसदी के हाथ में कितना धन है?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading