बिहार : राजनीति में अपनी भागीदारी को लेकर युवा संघर्ष शक्ति आगामी 17 फरवरी को सरैया प्रखंड के एसआरबी ग्राउंड में लोक संवाद कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है।

इसकी जानकारी खबड़ा स्तिथ एक निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान देते हुए लोक संवाद के अध्यक्ष अनय राज ने बताया कि मनीष कश्यप, सच्चिदानंद राय औऱ प्रशांत किशोर इस लोक संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

जो युवा अपनी मेहनत के बल पर आज अपना मुकाम बनाए है वैसे सभी युवाओं का जुटान इस समागम में होने जा रहा है और सभी एकजुट होकर बिहार की धरती से शंखनाद करते हुए सभी राजनीतीक पार्टियों से अपनी हिस्सेदारी की मांग करेंगे।