पटना के इन इलाकों में 7 घंटे रहेगी पावर कट, इस वजह से बंद रहेगी आपूर्ति

राजधानी के दो दर्जन से अधिक मोहल्लों में शनिवार 24 फरवरी को छह से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। एसटीपी पोल लगाने को लेकर सदाकत आश्रम फीडर से जुड़े कुर्जी होली फैमिली एवं सदाकत आश्रम इलाके में 10 से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं की जाएगी। इसी अवधि में तेज प्रताप नगर फीडर के बेउर मोड़ राधा कृष्णा कालोनी, सरस्वती ब्यूटी पार्लर 501 केवए डीटीआर और खगौल से फुलवारी फीडर के ताजनगर मेन रोड से कर्बला मोड़ तक के उपभोक्ताओं को बिना बिजली दिन गुजारना होगा।

UP Lucknow Electricity cut due to shutdown for filling fuel in transformers  during night - भीषण गर्मी में रात में बिजली गुल! ट्रांसफारमरों में तेल भरने  को रात में शटडाउन, लोगों की

दिनभर रहना पड़ेगा बिजली के बिना

न्यू स्काडा फीडर के बी भट्टाचार्या रोड में 11 से तीन बजे तक, राजाबाजार के दुर्गा आश्रम गली में 11 से चार बजे तक, गोकुल पथ फीडर के नालापर एवं रोड नंबर दो में 11 से तीन बजे तक आपूर्ति बंद रखी जाएगी। बासघाट फीडर से जुड़े काली मंदिर क्षेत्र में 11 से पांच बजे तक, ओल्ड पाटलिपुत्र फीडर के मंगलदीप अपार्टमेंट में दो से चार बजे तक, जेल फीडर के छोटी रुकनपुरा में 11 से तीन बजे तक, सीडीए कालोनी फीडर से जुड़े लालबाबू मार्केट क्षेत्र में 10 से चार बजे तक लोगों को बिजली नहीं मिलेगी।

समनपुरा फीडर के मजिस्ट्रेट कालोनी में 11 से 4.30 बजे तक, आशियाना के आशियाना फेज टू में एक से चार बजे तक, पीजी फीडर के दू पोलवा दुर्गा मंदिर में 12 से तीन बजे तक और वेस्ट फीडर के एएलपी 9 एवं 11 में दो से पांच बजे तक, बेउर के ओझा जी डीटीआर में दो से चार बजे, जेल के निकट 501 केवीए डीटीआर में तीन से चार बजे तक बिजली नहीं मिलेगी।

खंभे और तार के कार्यों के कारण बंद रहेगी आपूर्ति

मीठापुर फीडर के यारपुर ओवरब्रिज, गोरिया मठ, बीडी इवनिंग कालेज क्षेत्र में एक से चार बजे, साधना स्वीट्स दुर्गा मंदिर में नौ से एक बजे और दो से पांच बजे तक आपूर्ति नहीं की जाएगी। नवरत्नपुर फीडर के जमालुद्दीन चक में 11 से पांच बजे शाम तक, ग्रामीण फीडर के पानी टंकी शिवमंदिर के पास 11 से तीन बजे तक लोगों को बिजली से वंचित रहना पड़ेगा।

खेमनीचक सब स्टेशन से जुड़े जकारियापुर, कर्णपुरा, कछुआरा, मंगल चौक, नयाचक, जगमोहन बाबा आदि मोहल्ले में 12 से एक बजे तक, बैरिया फीडर के इलाहीबाग, बैरिया, आरपीएस स्कूल में 11 से एक बजे तक और तेजप्रताप फीडर के तेजप्रताप नगर, भीखा चक, सेतुनगर, राधाकृष्णा कालोनी एवं न्यू बाइपास रोड में 11 से चार बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading