राजधानी समेत प्रदेश के अधिकाश भागों में छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

बिहार: राजधानी पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वहीं दक्षिण-मध्य, दक्षिण-मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद एवं गया जिले के एक या दो जगहों पर मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

सोमवार को पटना समेत 18 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 14.7 डिग्री सेल्सियस राजधानी का न्यूनतम तापमान रहा, जबकि 8.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के नवादा जिले के रजौली में 1.4 मिमी एवं जमुई में 0.5 मिमी वर्षा हुई। सोमवार को पटना व अधिसंख्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रही। न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आने से सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस की गई।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में आएगा बदलाव

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 फरवरी से पश्चिम हिमालय के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। दो व तीन मार्च को पटना सहित प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी भागों के अधिसंख्य स्थानों के एक या दो जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading