मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य अभियान को लेकर डीएम ने जागरूकता रथ को किया रवाना

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत हरी झंडी दिखाकर गाड़ियों को रवाना किया।

उन्होंने बताया कि दोनो योजनाओं के अंर्तगत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लोगों को ये गाड़ियां जागरूक करेगी।आयुष्मान कार्ड एक ऐसी योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है। 

इस योजना के अंतर्गत अगर आपका आयुष्मान कार्ड बनता है तो आप सरकारी या गैरसरकारी किसी भी अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.