मुजफ्फरपुर : बाबा गरीबनाथ में पुजारी संतोष पाठक द्वारा पूजा के नाम पर मनमाने ढंग से जबरन भक्तों से पैसा लेने के खिलाफ महंत अभिषेक पाठक ने नगर थाने में आवेदन दिया था। पर उसपर किसी भी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया। जिसके बाद एक बार फिर अभिषेक पाठक ने बाबा गरीबनाथ के सभी पुजारियों का हस्ताक्षर लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौंपा है।

जहां महंत अभिषेक पाठक का कहना है कि संतोष पाठक का दबंग जैसा बर्ताव धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने जैसा है। जिससे मंदिर के साथ मंदिर के पुजारियों की भी बदनामी हो रही है। जिसे लेकर मंदिर के सभी पुजारी इसके खिलाफ हैं।

इस पूरे मामले पर एसएसपी राकेश कुमार ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले पर जल्द ही एक्शन लिया जायेगा और दोषी पाए जाने पर कार्यवाई भी होगी। इस मौके पर राघव ठाकुर, नवीन ठाकुर, अरविंद ठाकुर ,सोनू झा, पंकज झा,ललित झा, गोलू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
