बिहार में सियासी उठापटक जारी, अब इस नेता ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का दावा है कि कई ऐसे लोग उनके संपर्क में हैं, जो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस में प्रवेश बिना शर्त के ही संभव है। अपने समर्थकों के साथ भाजपा नेता मंटू शर्मा कांग्रेस में वापस हुए हैं तो बिना शर्त के।

Congress appoints Dr Akhilesh Prasad Singh as President of the Bihar  Pradesh Congress Committee | Bihar Congress: बिहार कांग्रेस कमेटी को मिला  नया प्रदेश अध्यक्ष, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह को ...

उन्होंने बताया कि पटना उच्च न्यायालय की अधिवक्ता अचला सिंह ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। शुक्रवार को सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में उन दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए अखिलेश ने कहा कि कभी-कभी शिकारी स्वयं शिकार बन जाता है। तोड़फोड़ की जो राजनीति भाजपा ने शुरू की, उसका शिकार वह स्वयं बन रही है। भाजपा लोकतंत्र को मंडी समझती है, जिसका खामियाजा उसे भुगतना ही होगा।

मिलन समारोह में कौन-कौन रहा मौजूद

मिलन समारोह में कृपानाथ पाठक, डॉ. अशोक कुमार, अवधेश कुमार सिंह, लाल बाबू लाल, राजेश राठौड़, संजय यादव, ज्ञान रंजन आदि की उपस्थिति रही। मंटू और अचला को तीन मार्च की जन-विश्वास महारैली में दम-खम दिखाने का निर्देश दिया गया। मंटू बिक्रम विधानसभा क्षेत्र से आते हैं और कभी कांग्रेस के पटना ग्रामीण जिला के अध्यक्ष हुआ करते थे। अचला ने कहा कि सभी वर्गों के लिए न्याय व कल्याण की बात करने वाली कांग्रेस ही हमारे लिए उपयुक्त स्थान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.