बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट इस दिन हो सकता है जारी, जानें….

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटर वार्षिक परीक्षा 2024 का परिणाम 20 तक जारी होने की संभावना है। परीक्षा समिति द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 24 फरवरी से जारी है। कई विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी शेष है। उम्मीद है कि छह या सात मार्च तक हर हाल में मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। उसके बाद अंकों का सत्यापन होगा, इसके बाद टापर छात्र का साक्षात्कार 11 मार्च से आयोजित किए जाने की संभावना है। साक्षात्कार के बाद रिजल्ट प्रकाशित करने पर अंतिम मुहर लगेगी। परीक्षा समिति ने इंटर का रिजल्ट 20 मार्च तक प्रकाशित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मूल्यांकन केंद्रों पर प्राप्तांक की आनलाइन इंट्री उसी दिन कराई जा रही है ताकि कार्य जल्दी हो सके। इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार 13,04,352 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 6,77,921 छात्र और 6,26,431 छात्राएं शामिल हैं।

Bihar Board class 10 exams begin today, 15.29 lakh to appear

2023 में 10 लाख छात्र-छात्राएं पास हुए थे।

बता दे कि पिछले साल कुल 13,04,586 छात्र इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें से 10,91,948 ने परीक्षा पास की है। कुल पास प्रतिशत 83.7% थी। अब 2024 में देखने वाली बात होगी कि कितने फीसदी छात्र-छात्राएं सफलता हासिल करते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.