2 साल में समाज को मथकर बिहार में जनता का राज लाएंगे : प्रशांत किशोर

सहरसा : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपने पदयात्रा के दौरान सहरसा पहुंचे। जहां उन्होंने सहरसावासियों से कहा कि हमने किसी नेता और दल का नहीं आपका हाथ पकड़ा है, आपके बच्चों का हाथ पकड़ा है। दो साल में जैसे दही को मथकर मक्खन निकालते हैं, वैसे ही बिहार को मथकर ऐसे लोगों को निकालेंगे।

जिसे जनता चुनेगी। दो साल में जनता का राज बनेगा। हमारा पहला संकल्प है कि साल भर में पलायन के लिए जो भी युवा अपने राज्य से बहार कमाने गए हैं या जो भी युवा बेरोजगार बैठे हैं उनको कम से कम 10 से 15 हजार रुपए तक की रोजी-रोजगार व्यवस्था बिहार में ही करके दिया जाएगा।

साथ ही  प्रशांत किशोर ने कहा कि  60 साल से अधिक उम्र की महिला और पुरुषों के लिए हर महीने 2 हजार रुपए पेंशन की व्यवस्था की जाएगी। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.