तेजस्वी की महारैली के बाद राजनीतिक हलचल तेज, शिक्षक नियुक्ति को लेकर जेडीयू ने किया बयान जारी

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि शिक्षक नियुक्ति में राजद की कोई भूमिका नहीं है। राजद नेता व तत्कालीन शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने जब शिक्षा विभाग में जाना बंद कर दिया था, तब शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ हुई थी।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति के नाम पर तेजस्वी यादव झूठ बोलकर बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे। यह भी सभी जानते हैं कि जदयू नेता विजय कुमार चौधरी जब शिक्षा मंत्री थे, तब उन्होंने शिक्षक नियुक्ति को स्वीकृति दी थी।

तेजस्वी यादव की स्थिति यह है कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों के सहारे ही अपनी राजनीति चला रहे। पर उनकी इस कोशिश का कोई फलाफल नहीं निकलने वाला है।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता सच को समझती है। उमेश ने कहा कि नौकरी के बदले गरीबों की जमीन हड़पने वालों की असलियत जनता जानती है। बार-बार झूठ बोलने से सच नहीं बदल सकता है।

भाजपा ने चौपाल लगाकर दी केंद्रीय योजनाओं की जानकारी

नावानगर (बक्सर) प्रखंड के परमानपुर, बेलाव और नावानगर गांव में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाई। चौपाल को राष्ट्रीय कार्यक्रम नमो युवा चौपाल मिशन 400 के नाम से संबोधित किया गया। चौपाल में केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार से बताया गया।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.