लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने का दौर जारी है। इसी क्रम में भाजपा ने नवादा से कई दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करा दिया है। इनमें दो नेता आरजेडी के भी हैं। भाजपा ने धनंजय यादव उप मुखिया सह पंचायत अध्यक्ष राजद आंती पंचायत (नवादा), सुधीर यादव सदस्य राजद को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

अबकी बार 400 पार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान जनकल्याणकारी नीति, राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरित होकर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के आवास पर रालोसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव सह मुखिया प्रतिनिधि ग्राम पंचायत लोहरपुरा मनोज आदर्शी के नेतृत्व में आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।


ये नेता भी भाजपा में हुए शामिल
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालो में रविशंकर चौधरी जदयू के लोहरपुरा पंचायत अध्यक्ष, मनोज कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार भोंदू, राजेश कुमार मेहता, अरविंद महतो आदि शामिल हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, भाजपा नेता प्रमोद चुन्नु, जिला कार्यकारणी सदस्य रुपेश सिंह, राजू चंद्रवंशी आदि मौजूद थे।





