बिहार मौसम अपडेट: राज्य के इन 8 जिलों में बारिश के आसार, जाने मौसम का ताजा हाल

राजधानी पटना व आसपास इलाकों में बीते तीन दिनों से हो रही रूक-रूक कर होनी वाली वर्षा पर गुरुवार को विराम लग गया। पटना व आसपास इलाकों में गुुरुवार को आंशिक बादल छाए रहे वहीं आज भी उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम में हुए बदलाव के कारण इसका प्रभाव प्रदेश के तापमान पर भी पड़ा है।

weather today update imd rain alert delhi temperature heatwave forecast in  india | Weather Today Update: बारिश के बाद अब दिल्ली-NCR में फिर बढ़ेगा  तापमान, इन राज्यों में अब भी बारिश कीबिहार के 8 जिलों में आज बारिश के आसार

बिहार के उत्तरी भागों में आज बारिश के आसार हैं।  पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय में आज बारिश हो सकती है।

वैशाली सबसे गर्म जिला रहा

दूसरे दिन भी पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री गिरावट के साथ 25.9 डिग्री सेल्सियस एवं 28.9 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि गुरुवार को वर्षा थमने के कारण पटना सहित 26 शहरों के अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर झारखंड तक बना हुआ है। द्रोणी रेखा मध्यप्रदेश से असम तक बना हुआ है। इनके प्रभाव से पटना व आसापास इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है।

वहीं उत्तर बिहार के दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, मधुबनी में 30-40 किमी प्रतिघंटे झोंके के साथ हल्की वर्षा, मेघ गर्जन व वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। वहीं उत्तरी भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। बीते 24 घंटों के दौरान वैशाली में सर्वाधिक वर्षा 129.5 मिमी व पटना में 5.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति 

पश्चिम चंपारण के सिकटा में 124.8 मिमी, बेगूसराय में 92.4 मिमी, मुंगेर में 85.0 मिमी, दरभंगा के बेनीबाद में 72.4 मिमी, मुंगेर के संग्रामपुर में 72.2 मिमी, बांका के बौसा में 68.2 मिमी, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 63.4 मिमी, जहानाबाद के काको में 62.4 मिमी, पूर्वी चंपारण के सुगौली में 57.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.