होली पर भूलकर भी न करें इन 7 चीजों का दान, भारी समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

हिन्दू धर्म में रंगों का पर्व होली बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है और इस दिन की तैयारी लोग कई दिनों पहले से ही शुरू कर कर देते हैं. इस दिन लोग कई चीजों का दान भी करते हैं. दान करने से जीवन मे हमेशा खुशहाली तो आती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली वाले दिन भूल से भी कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए. इससे दानदाताओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानें होली के दिन किन चीजों का दान करना वर्जित बताया गया है.

Holi 2024 Holika Dahan Time: इस बार होली पर रहेगा भद्रा का साया, नोट कर लें  होलिका दहन का शुभ मुहूर्त | Zee Business Hindi

होली पर भूल से भी नहीं करें इन चीजों का दान

होलिका दहन के दिन गलती से भी सफेद चीजों का दान करने से बचना चाहिए. कहते हैं कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह नाराज हो सकते हैं. यही नहीं, इस दिन सफेद चीजों का दान करने से चंद्र दोष भी लगता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के दिन पैसों का दान बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है.होली और होलिका दहन के दिन सुहागिन स्त्रियों को सुहान के सामान जैसे- सिंदूर, आलता, बिंदी, चूड़ी आदि जैसी चीजों का दान नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से सुहाग पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

होलिका दहन और धुनधेड़ी दोनों दिन वस्त्र दान करने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां आने लग जाती हैं. साथ ही आर्थिक संकटों का भी सामना करना पड़ता है. रंग वाली होली के दिन भूलकर भी लोहे या स्टील के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. होली और होलिका दहन के दिनों में लोहे और स्टील जैसी धातु से बनी वस्तुओं का दान न करें.

साथ ही इन धातुओं का सामान होली पर किसी अन्य व्यक्ति से लेने से भी बचना चाहिए. होली पर इन चीजों का दान करना आर्थिक रूप से नुकसानदायक होता है. होलिका दहन और होली वाले दिन सरसों तेल का भी दान नहीं करना चहिए. इन दिनों में सरसों तेल का दान करने से शनि देव नाराज हो जाते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.