होलिका दहन के दौरान लोग लकड़ियां जलाकर होलिका को जलाते हैं, जिसके बाद होलिका की राख बची रह जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका के इस राख का इस्तेमाल कर जीवन में आने वाले कई प्रकार की नकारात्मक बाधाओं को दूर किया जा सकता है. होलिका की इस राख के जरिए घर के वास्तु दोष को मिटाया जा सकता है.

साथ ही होलिका के इस राख से आप अपने आय के स्रोत को बढ़ा सकते हैं. जिससे आपकी तिजोरी भरी रह सकती है. इतना ही नहीं होलिका की यह राख इतनी कारगर होती है कि इसके जरिए स्वास्थ्य लाभ भी पाया जा सकता है. राहु-केतु को भी शांत किया जा सकता है. होलिका के राख से कुछ उपाय करके आप जीवन में आ रही कई प्रकार की बाधाओं को दूर कर सकते हैं.

होलिका की राख से दूर कर सकते हैं वास्तु दोष
होलिका दहन के बाद जो राख बच जाता है, अगर उसे लाकर घर के सभी कोनों में छिड़क दिया जाए तो ऐसा करने से वास्तु दोष को मिटाया जा सकता है. इतना ही नहीं घर में होलिका की राख छिड़कने से आपसी मतभेद को मिटाया जा सकता है. घर में होने वाले लड़ाई- झगड़े को शांत किया जा सकता है. लोगों के बीच प्रेम और सद्भाव को बढ़ाया जा सकता है.






