राम को काल्पनिक बताने वाले जीतन राम मांझी जा रहे अयोध्या, दर्शन के बाद करेंगे नामांकन

श्री राम और रामायण ग्रंथ के प्रति हमेशा कुछ न कुछ बोलते रहने को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले पूर्व सीएम जीतन राम मांझी दल बदलने के साथ साथ अब उनके मिजाज भी बदल गये हैं। राम को काल्पनिक बताने वाले जीतनराम मांझी अब अयोध्या जा रहे हैं।

शराबबंदी पर मांझी के बयान पर बवाल, समर्थन में आईं लालू की बेटी ने कहा- बड़े  लोगों के यहां भी पड़े छापा - NDA shocked by Jitan Ram Manjhi statement  regarding prohibition

अयोध्या से लौटकर करेंगे उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल
गया संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवारी की घोषणा होने के बाद जीतनराम मांझी ने घोषणा करते हुए कहा कि पहले वह अयोध्या जाकर प्रभु राम लला का दर्शन करेंगे उसके बाद वापस गया लौट कर अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करेंगे। जीतनराम मांझी ने बताया कि 23 मार्च को पूरे परिवार के साथ वह अयोध्या जा रहे हैं। वहां से लौट कर 28 को नामांकन दाखिल करेंगे। आज गया के एक निजी होटल के सभागार एनडीए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।


इंडी गठबंधन पर भी कसा तंज
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी इस दौरान अपने पुराने साथियों यानी इंडी गठबंधन पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि इंडी एलाइंस तास के पत्तों की  तरह बिखर गया है। उन्होंने विपक्षी दलों को मेढक से तुलना करते हुए कहा कि बेंग को एक साथ तराजू पर तौलना नामुमकिन होता है।

जानिये कब रामायण और राम को बताया था काल्पनिक
बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी दिल्ली में चल रहे ‘हम’ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विवादित बयान दिया था। इससे पहले उन्होंने सितंबर महीने में रामायण को लेकर विवादित बयान दिया था। पटना में मीडिया ने उनसे मध्य प्रदेश की तर्ज पर बिहार के स्कूली पाठ्यक्रम में रामायण को शामिल करने को लेकर सवाल पूछा था। तब हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष ने पाठ्यक्रम में रामायण को शामिल करने की जरूरत तो बताई, लेकिन साथ ही यह भी कहा था कि ‘रामायण की कहानी सत्य पर आधारित नहीं है।’ श्रीराम महापुरुष थे, वह इस बात को भी नहीं मानते। उन्होंने कहा था कि रामायण एक काल्पनिक ग्रंथ है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.