शिक्षा विभाग के सख्त फैसले से सैकड़ों कर्मचारियों की रुकी पेंशन और सैलरी

शिक्षा विभाग और राजभवन के बीच चल रहे विवाद का असर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के कर्मियों पर पड़ रहा है। इस बार टीएमबीयू के कर्मियों के होली के उमंग पर पानी फिर सकता है। जी हां, शिक्षा विभाग की बैठक में कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक के शामिल नहीं होने पर एक बार फिर से केके पाठक के विभाग ने विश्वविद्यालय के खाते संचालन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी।

केके पाठक का बड़ा एक्शन, एक साथ सभी विश्वविद्यालयों के VC का वेतन रोका,  बैंक खाते भी फ्रीज - kk pathak did salary on hold to all vice chancellors  of bihar knowबैंक अकाउंट के संचालन पर लगी रोक

पत्र में उच्च शिक्षा निदेशक ने इस बात का भी जिक्र किया है कि पीएल खाते सहित सभी खातों के संचालन पर रोक रहेगी। पीएल खाता वह अकाउंट है, जिसमें कर्मियों के वेतन और पेंशन की राशि आती है। जब इस खाते का संचालन नहीं होगा तो शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं हो सकेगा। वहीं, पेंशनरों को भी होली के पूर्व पेंशन का भुगतान नहीं हो सकेगा। बता दें कि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत कर्मियों के जनवरी और फरवरी माह के पेंशन का भुगतान नहीं हो सका है।

टीएमबीयू के सीनेट सदस्य सह कर्मचारी संघ के सचिव रंजीत यादव ने बताया कि रंगों का त्योहार होली में अब गिनती के दिन बचे हैं। अभी वेतन मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। 20 मार्च को राजभवन में बैठक बुलाई गई है। जिसमें शिक्षा विभाग के सचिव को भी बुलाया गया है। उम्मीद है कि उस बैठक में कोई निर्णय हो जाए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.