बिहार में जलवा बिखेरेंगे भाजपा के स्टार प्रचारक और एमपी के सीएम मोहन यादव

भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बिहार में अपना जलवा दिखाएंगे. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने उन्हें बिहार के स्टार प्रचारकों में शामिल किया है. मध्य प्रदेश की तरह पार्टी ने बिहार के लिए 40 नामों की सूची जारी की है. सीएम यादव पद संभालने के बाद उत्तर प्रदेश और बिहार में दौरे कर चुके हैं. इस बीच वे 27 मार्च को छिंदवाड़ा पहुंचे. उन्होंने कहा कि आज लोकसभा चुनाव के पहले चरण के फॉर्म भरने का आखिरी दिन है. मैं स्वयं जबलपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट जा रहा हूं. छिंदवाड़ा सहित पूरे प्रदेश में जिस प्रकार का माहौल दिख रहा है, उससे लग रहा है कि निश्चित रूप से बीजेपी भारी बहुमत से जीतेगी. पूरा छिंदवाड़ा मोदीमय हो गया है.

सीएम मोहन यादव ने तोड़ा उज्जैन से जुड़ा बड़ा मिथक, बोले- ये सब राजनीतिक  रणनीति का हिस्सा था

गौरतलब है कि बिहार के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विनोद तावड़े, विजय कुमार सिन्हा, गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, मनोज तिवारी, सम्राट चौधरी, अश्विनी कुमार चौधरी, दीपक प्रकाश, सुशील कुमार मोदी, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी, संजय जायसवाल सहित 40 वरिष्ठ नेता शामिल हैं.

जानें बिहार कब और कहां होंगे चुनाव
बिहार में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई में मतदान होंगे. दूसरे चरण में 26 अप्रैल को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में मतदान होंगे. तीसरे चरण में 7 मई को झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और अररिया में वोटिंग होगी. चौथे चरण में 13 मई को दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर. बेगूसराय और मुंगेर में वोटिंग होगी. पांचवें चरण में 20 मई को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर में मतदान होगा. छठे चरण में 25 मई को बाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज में वोटिंग होगी. सातवें चरण में 1 मई को नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद में वोटिंग होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading