कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर पोती ने दी प्रतिक्रिया, प्रधानमंत्री ने की तारीफ

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को शनिवार को भारत रत्न दिया जाएगा। इस वर्ष 23 जनवरी को राष्ट्रपति भवन ने उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की थी। मालूम हो कि 24 जनवरी को उनकी 100 वीं जयंती थी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति भवन ने उक्त समारोह में शामिल होने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया था, जिसमें जननायक को भारत रत्न दिया जाएगा।

कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर अपने पिता के सम्मान को ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति भवन में यह समारोह सुबह 11 बजे होगा। कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

कर्पूरी ठाकुर की पोती नमिता कुमारी ने कहा कि बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। इस भाव को शब्दों में बया कर पाना मुश्किल है। यह सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने बिहार के लोगों के लिए बहुत बड़ा काम किया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.