बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है. साथ ही संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट जारी करने को लेकर आज डेट और टाइम की घोषणा की जा सकती है. इससे उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट कल यानी 31 मार्च को जारी किया जा सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के जरिए चेक कर सकते हैं.

BSEB के अध्यक्ष आनंद किशोर एक संवाददाता सम्मेलन में रिजल्टों की घोषणा करेंगे, जहां वह बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स के नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत के बारे में भी घोषणा करेंगे. उम्मीदवार रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर अपने स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त होते ही रिजल्ट का लिंक एक्टिव हो जाएगा.

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट के माध्यम से कक्षा 10वीं बोर्ड के रिजल्ट की डेट और टाइम की घोषणा करेगा. छात्र जो भी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइटों results.biharboardonline.com और biharboardonline.bihar.gov.in से भी देख सकते हैं.

