बिहार में इस दिन से झुलसाएगी गर्मी, जानें मौसम का ताजा हाल

बिहार उत्तर पछुआ हवा के कारण पटना समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। हवा की गति में तेजी आने से सुबह-शाम मौसम सामान्य बना रहा। दिन में तेज धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान है। तापमान में उतार-चढ़ाव का शरीर पर प्रभाव पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। दो दिनों तक पटना समेत आसपास के इलाकों में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे। दो दिनों बाद तापमान में दो से तीन डिग्री वृद्धि होने से गर्मी का सितम जारी रहेगा।

Scorching heat in Bihar heat wave in 17 districts including Patna Meteorological Department told when get relief - बिहार में झुलसा देने वाली गर्मी, पटना समेत 17 जिलों में हीट वेव; मौसम

10 अप्रैल से चलेगी लू

10 अप्रैल के बाद लू चलने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। स्वास्थ्य का खासा ध्यान रखने के लिए कहा गया है। बच्चों का भी ध्यान रखने के लिए भी कहा गया है।

मंगलवार को विभिन्न शहरों का तापमान

मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे दिन भी 39.3 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। मंगलवार को पटना सहित 25 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading