लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज; जेडीयू ने की स्टार प्रचारकों की घोषणा, देखें लिस्ट

पटना: लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हैं. चुनाव में प्रचार-प्रसार पर खास ध्यान दिया जा रहा है. इसी को लेकर जदयू की ओर से स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है. वहीं पार्टी ने लोकसभा चुनाव अभियान समिति की घोषणा भी की दी है. स्टार प्रचारकों की सूची में 40 नाम तो चुनाव अभियान समिति में 79 सदस्यों को रखा गया है.

JDU कार्यालय में लगा पोस्टर, रोजगार का मतलब नीतीश कुमार - 22Scope News

जेडीयू स्टार प्रचारकों की लिस्ट

जेडीयू की ओर से जारी इस लिस्ठ में एक नंबर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, तो दूसरे नंबर पर वशिष्ठ नारायण सिंह. उसके बाद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, उमेश कुशवाहा, संजय कुमार झा, रामनाथ ठाकुर, श्नवण कुमार, नरेंद्र नारायण यादव, आफाक अहमद खान, मौलाना गुलाम रसूल बलयावी शामिल हैं.

इन दिग्गजों का भी लिस्ट में नाम

वहीं अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, महेश्वर हजारी, शीला कुमारी, सुनील कुमार, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा, विनोद कुमार यादव, अजीत चौधरी, संजय सिंह, नीरज कुमार, ललन सरार्फ, खालिद अनवर, रविंद्र प्रसाद सिंह, जय कुमार सिंह, रामसेवक सिंह, संतोष कुमार निराला, भगवान सिंह कुशवाहा, अशोक कुमार सिंह, वशिष्ठ सिंह, राहुल शर्मा, अरुण माझी, कमर आलम, मनोरमा देवी, राजीव रंजन, कुमुद वर्मा को शामिल किया गया है.

चुनाव अभियान समिति की घोषणा

इसके अलावालोकसभा चुनाव 2024 के लिए अभियान समिति की भी घोषणा की गई है. समिति में 79 सदस्यों को रखा गया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में इस कमेटी का गठन किया गया है. इसमें सभी मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है. 79 सदस्य समिति में एक अध्यक्ष, एक संयोजक और दो सहसंयोजक के साथ सभी सदस्य बनाए गए हैं. विजय कुमार चौधरी को संयोजक, संजय कुमार झा और रविंद्र प्रसाद सिंह को सहसंयोजक बनाया गया है.

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.