रोहिणी आचार्य ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- ईडी सीबीआई के साथ चुनावी मैदान में उतरती है भाजपा

लालू प्रसाद की बेटी और राजद से सारण प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने मंगलवार को बिहार की एनडीए सरकार पर भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को पनाह देने का आरोप लगाया. रोहिणी आचार्य सारण में चुनाव प्रचार कर रही थीं.

Rohini Acharya Latest News, Updates in Hindi | रोहिणी आचार्य के समाचार और  अपडेट - AajTak

रोहिणी आचार्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, “नीतीश कुमार के राज में भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को पनाह दी जा रही है. मुजफ्फरपुर बालिका गृह पर क्यों नहीं बोलते वो लोग? बीजेपी अपनी ताकत दिखा कर चुनाव लड़ती है, हम जनता के प्रेम से चुनाव लड़ते हैं. ईडी, सीबीआई के साथ बीजेपी चुनावी मैदान में जाती है.”

तेजस्वी को पानी पिलाने वाले सम्राट चौधरी के बयान पर रोहिणी ने कहा कि सम्राट चौधरी क्या करते थे, यह फर्जी डिग्री वाले हैं. फ्रॉड हैं ये लोग. तेजस्वी ने ऐसा पानी पिलाया कि पीएम को भी लालू परिवार को घेरना पड़ रहा है. इसके साथ ही अश्विनी चौबे की नाराजगी पर रोहिणी आचार्य ने कहा कि वो हमें आशीर्वाद दें, वो बड़े हैं, हम चाहते हैं वो हमारा चुनाव प्रचार करें.

चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार पहुंचे तेजप्रताप
वहीं लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर बिहार में चुनाव प्रचार तेज हो चुका है. इस बीच, राजद नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव मंगलवार को चैत्र नवरात्र के पहले दिन माता के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना की. बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप मंगलवार को पटना के प्रसिद्ध शीतला मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज चैत्र नवरात्र के अवसर पर शीतला माता मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की.

उन्होंने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र की लोगों को शुभकामनाएं भी दी हैं. शीतला मंदिर में तेज प्रताप ने पूजा अर्चना और आरती कर माता से आशीर्वाद मांगा. उल्लेखनीय है तेज प्रताप की दो बहनें मीसा भारती पाटलिपुत्र से, जबकि रोहिणी आचार्य सारण से चुनावी मैदान में हैं.

      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading