पप्पू यादव ने महागठबंधन और राजद पर साधा निशाना, कहा- इन्होने मुझे किया है प्रताड़ित

बिहार : कांग्रेस के बागी सह निर्दलीय प्रत्याशी राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने अपने चुनाव प्रचार की रफ्तार काफी तेज कर दी है। इसी क्रम में पूर्व सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को कसबा विधानसभा क्षेत्र में प्रधान चुनाव प्रचार कार्यालय का उदघाटन किया।

Pappu Yadav reached Muzaffarpur, leveled allegations | BJP प्रदेश अध्यक्ष पर शराब माफिया से साठगांठ का आरोप: मुज़फ्फरपुर पहुंचे पप्पू यादव ने लगाए आरोप, कहा, शराब का ...

इस दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यालय के उद्घाटन के बाद पप्पू यादव ने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव पूर्णिया के भविष्य को तय करेगा। आखिर कब तक पूर्णिया विकास के मामले में देश भर में सबसे पीछे रहेगा ,जबकि यहां के लोग बेहद मेहनती और प्रतिभावान हैं। पिछले कई सालों से यहां के सांसद बस चुनाव जीत रहे हैं, लेकिन उन्होंने पूर्णिया को बदहाली से निकलने के लिए कोई काम नहीं किया। इस वजह से पूर्णिया के बेटे को चुनाव मैदान में पूर्णिया के लिए उतरना पड़ा है।

पूर्णिया के विकास के लिए पक्ष में मतदान की अपील की

इंडी गठबंधन के राजद प्रत्याशी के लिए राह का रोड़ा बन चुके पप्पू यादव ने कार्यालय उदघाटन के बाद कई गांवों में पहुंचकर लोगों से भेंट की और पूर्णिया के विकास के लिए पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक हत्या की साजिश रचने वाले लोग बेनकाब हो चुके हैं। उन पर अंतिम समय तक मैदान से हटने के लिए दबाब बनाया गया, प्रताड़ित तक किया गया, लेकिन वे जनता की आवाज पर मैदान में डटे हुए हैं।

     

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.