मुजफ्फरपुर : ईद को लेकर ईदगाहों में तैयारी अंतिम चरण पर, बाजारों में दिखी रौनक 

मुजफ्फरपुर : चाँद का दीदार मंगलवार को नहीं हुआ इस कारण अब गुरुवार को ईद मनाई जाएगी। आपको बता दें कि मंगलवार देर रात तक कहीं से भी चांद नहीं दिखामदरसा, खानकाहों ने भी चांद नजर नहीं आने से गुरुवार को ईद की नमाज अदा करने का एलान किया है। इससे पहले शाम होते ही लोग चांद को आसमान में तलाशने लगे।हालांकि सऊदी अरब में बुधवार को ईद मनाए जाने की सूचना के बाद लोग निश्चिंत हो गए कि यहां गुरुवार को ईद मनाई जाएगी। इधर, ईद को लेकर बाजार की रौनक दिखी। जहां लोग देर रात तक ईद की खरीदारी करते दिखे। चूड़ी, मेहंदी आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।

वहीं  ईद की नमाज को अधिकतर ईदगाहों में तैयारी पूरी कर ली गई है। गोशाला ईदगाह में तैयारी अंतिम चरण पर है। गोशाला कमेटी के सचिव इकबाल कुरैशी ने कहा कि ईद की नमाज यहां आठ बजे अदा की जाएगी।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.