बिहार के इन 7 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पटना: आज ईद के मौके पर बिहार मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार बिहार के सात जिलों में तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. दूसरी तरफ, तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ हीट वेव की आशंका भी जताई गई है.

Bihar weather heavily rained in Bihar alert of heavy rain in these 12  districts tomorrow 30 july 2023 - Bihar weather: बिहार में जमकर बरसे बादल,  कल इन 12 जिलों में भारी

7 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 11 मार्च के लिए भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में 30-40 किमी प्रति घंटा रफ्तार के साथ तेज हवा चलने की बात कही है. वहीं इन जिलों में बादल गरजने के साथ वज्रपात और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इन 7 जिलों को छोड़कर बाकी बचे जिलों का मौसम आमतौर शुष्क रहेगा. हालांकि दिन के समय कई जिलो में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading